बंशीधरनगर (नगर उंटारी): नगरऊंटारी के भोजपुर गांव में जय श्री साव का पुत्र कुलदीप साव सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल
नगरऊंटारी थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी जय श्री साव का पुत्र कुलदीप साव सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए नगरऊंटारी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।