कुनकुरी: घटमुण्डा राशन दुकान में बड़ा घोटाला, ऑनलाइन स्टॉक 180 क्विंटल, मौके पर मिला सिर्फ 94 क्विंटल
विकासखंड कुनकुरी के ग्राम पंचायत घटमुण्डा में राशन वितरण को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और कलेक्टर से शिकायत कर मई-जून का राशन नहीं मिलने और राशन में कटौती के आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद 12 अगस्त को खाद्य निरीक्षक की मौजूदगी में उचित मूल्य दुकान का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच में ऑनलाइन रिकॉर्ड में 180 क्विंटल से अध