बंजरिया: पँचरुखा के पास एनएच पर गुरुवार को अनियंत्रित कार चालक ने बाइक सवार को ठोकर मारी, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ
पँचरुखा के पास एनएच पर गुरुवार एक अनियंत्रित कार चालक ने बाइक सवार को ठोकर मारी, बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हुआ। स्थानीय लोगो ने घायल बाइक सवार को इलाज के लिए सदर हॉस्पीटल भेजा। बाइक सवार मोतिहारी से सेमरा की तरफ जा रहा था। जबकि कार विपरीत दिशा से आ रही थी। कार चालक जोरदार ठोकर मार दी। सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस मामले की जांच कर कार अभिरक्षा में ले रही।