राठ: मियांपुरा-अतरौलिया इलाके में दबंगों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर युवक का सिर फोड़ा, मरणासन्न अवस्था में फेंककर हुए फरार
Rath, Hamirpur | Aug 11, 2026 राठ कोतवाली व कस्बा क्षेत्र के मियांपुरा - अतरौलिया इलाके में दो दबंग व्यक्तियों ने एक युवक के साथ गाली गलौज करते हुए ईंट पत्थरों से उस पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। तथा उसे मरा हुआ समझ कर भाग गए। घटना के बाद घायल युवक को आनन फानन में इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।