लोहरदगा: हेसल मुख्य पथ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस पहचान में जुटी
लोहरदगा। हेसल मुख्य पथ पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने झारखंड चौकीदार-दफादार संघ के जिला अध्यक्ष शमशुल अंसारी को दी। इसके बाद सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर शमसुल अंसा