शामली: DIG से की गई शामली के हथछोया गांव में नशीले पदार्थों की बिक्री की शिकायतें, झिंझाना थानाध्यक्ष करेंगे जांच
Shamli, Shamli | Aug 16, 2026 शामली जिले के झिंझाना क्षेत्र के गांव हथछोया में अवैध रूप से नशीले पदार्थों की बिक्री और नशे के सेवन की बढ़ती शिकायतों के संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से DIG सहारनपुर व शामली पुलिस से शिकायत की गई है। आरोप लगाया गया है कि नशीले पदार्थों की बिक्री से गांव व आसपास के क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और युवा नशे की ओर बढ़ रहे हैं। कार्यवाही की मांग की गई है।