#शिकोहाबाद में टायरों से तेल निकालने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, जहरीले धुएं से मचा हड़कंप #News #reporting/ #awareness
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में रविवार को टायरों से तेल निकालने वाली एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग से निकल रहे काले और जहरीले धुएं के कारण आसपास का इलाका धुंध से घिर गया।
धुएं के चलते आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। छह दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी रहीं। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आग के कारण फैक्ट्री में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।