सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले स्वच्छाग्राहियों, स्वच्छता दीदियों, ग्राम पंचायतों एवं सहयोगी टीमों का सम्मान किया गया। कलेक्टर श्री इंद्रजीत चंद्रवाल के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम कुमार पटेल के मार्गदर्शन में जिला पंचायत एवं नगरपालिका परिषद खैरागढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता को जनभागीदारी से निरंतर आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस दौरान ग्राम पंचायत मदनपुर, अतरिया एवं दिलीपपुर के स्वच्छाग्राहियों द्वारा अनुपयोगी सामग्री से तैयार वेस्ट टू आर्ट सामग्री का प्रदर्शन किया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari ViksitChhattisgarh SevaSeVikas
CGkeAshirwadkaDiya
sevasankalpabhiyan
modiat25