बीना: पितृपक्ष की शुरुआत, मोतीचूर घाट पर भक्तों का उमड़ा जन सैलाब
Bina, Sagar | Sep 26, 2026 आज से पितृपक्ष की शुरुआत हो गई है। और पहले दिन ही यानी शनिवार सुबह से बीना नगर के मोतीचूर नदी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ नदी के जल से अपने पितरों का तर्पण किया और उनकी आत्मा की शांति एवं मोक्ष की कामना की।तर्पण के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर अपने पितरों का स्मरण किया।