डिंडौरी: कोसमडीह गांव में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से 3 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत
कोसमडीह गांव में तेज बारिश के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरने से तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते ने पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर परिवार को ढांढस बंधाया पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते ने रविवार दोपहर 1:00 बजे सोशल मीडिया में वीडियो शेयर कर जानकारी दी।