झांसी: झांसी में निकली विशाल कांवड़ यात्रा, साधु-संतों के भव्य स्वरूप और झांकियों ने मन को मोहा
Jhansi, Jhansi | Aug 11, 2026 झांसी में सावन माह के पावन अवसर पर मंगलवार की दोपहर 3 बजे लक्ष्मी गार्डन से आवास विकास श्मशान घाट स्थित काली मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे मार्ग पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न साधु-संतों के भव्य एवं अलौकिक स्वरूपों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।