जीतवाहन पूजा को लेकर जयनगर में कलश शोभा यात्रा निकाली गयी।
जयनगर :
जयनगर अनुमंडल मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को जीतवाहन पूजा को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जीतवाहन पूजा को लेकर विशेष चहल-पहल रही। विभिन्न गांवों में पूजा समितियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग से कलश शोभा यात्रा निकाली गई।जयनगर प्रखंड के बेलही पूर्वी पंचायत के छर्रापट्टी गांव में श्रीश्री 108 राम जानकी मंदिर सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित श्री जीतवाहन पूजनोत्सव को लेकर शुक्रवार को गांव के नागा बाबा खरहेबा कुटी से 501 कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी।