बिलासपुर: फरहदा में सीपत पुलिस ने की रेड, 12 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार, ₹3,600 की अवैध शराब जप्त
ग्राम फरहदा में सीपत पुलिस की रेड, 12 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार चेतना अभियान के तहत कार्रवाई, ₹3,600 की अवैध कच्ची शराब जब्त गुरुवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार सीपत पुलिस ने ग्राम फरहदा के दैहानपारा में मुखबिर की सूचना पर रेड की। पुलिस ने रूखमणी भोई और अमृत निषाद को गिरफ्तार कर 12 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की।