पोहरी: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जेपी गुप्ता ने पटवारियों की बैठक ली, राजस्व प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए
Pohri, Shivpuri | Aug 10, 2026 शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में सोमवार दोपहर 1 बजे पोहरी जनपद सभागार में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जेपी गुप्ता ने राजस्व प्रकरणों के निराकारण हेतु समस्त पटवारियों की बैठक ली। बैठक में नवागत तहसीलदार कल्पना शर्मा,नायब तहसीलदार सरिता भदौरिया मौजूद रही। बैठक में जन विश्वास अभियान,सीमांकन,नामांतरण,राजस्व बसूली को लेकर चर्चा की।