सहारनपुर: सहारनपुर सदर तहसील में चित्रकला प्रतियोगिता: बच्चों ने रंगों से कागज पर विकसित भारत की कल्पना उतारी
सहारनपुर सदर तहसील परिसर में बुधवार दोपहर दो बजे 'मेरे सपनों का भारत सेवा चित्र' चित्रकला प्रदर्शनी हुई। इसमें पुंवारका, बलियाखेड़ी विकासखंड और नगर क्षेत्र के स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने रंगों से विकसित भारत की कल्पना को कागज पर उतारा। उन्होंने विज्ञान, तकनीक, डिजिटल भुगतान और देश की प्रगति जैसे विषयों पर चित्र बनाए।