भरथना: बिजौली में पति से विवाद के बाद महिला ने खाया नशीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती
थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम बिजौली में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक विवाहिता ने कथित रूप से नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, बकेवर में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। महिला की छह वर्षीय बेटी ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद गुरुवार देरशाम 7 बजे उसे तत्काल अस्पताल पहुंचा।