कुनकुरी: कुनकुरी में विश्व हाथी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विश्व हाथी दिवस के अवसर पर कुनकुरी के शासकीय संकल्प शिक्षण संस्थान में वन विभाग द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 129 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चों को हाथियों के संरक्षण, उनके प्राकृतिक आवास की सुरक्षा और मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने के उपायों की जानकारी दी गई। वन अधिकारियों ने बताया कि हाथी वन पारिस्थितिकी तंत्र का महत्व