सादाबाद: बिसावर के बनगढ़ में घर के बेडरूम में घुसे खतरनाक सांप को पालतू कुत्ते ने मारकर परिजनों को खतरे से बचाया
बनगढ़ में यतेन्द्र चौधरी के घर के बेडरूम में एक जहरीला कॉमन करैत सांप घुस आया था। परिवार के सदस्यों को इसकी भनक तक नहीं लगी। हालांकि, कमरे में सो रहे अमेरिकन बुल्ली नस्ल के कुत्ते को अंधेरे में सांप की मौजूदगी का एहसास हो गया। कुत्ते ने बिना देर किए उस जहरीले सांप पर हमला कर दिया। परिजन जब तक कमरे में पहुंचे, कुत्ते ने सांप को मार गिराया था।