हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में अंडर-23 टीम के लिए जिलेभर से 100 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, मिलेगा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मौका
जिला मुख्यालय पर अंडर-23 पुरुष क्रिकेट टीम के लिए चयन ट्रायल आयोजित किया गया। जंक्शन स्थित जिला क्लब क्रिकेट मैदान में हुए ट्रायल में जिले भर से करीब 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कोच सुनील गोदारा बलविंदर खोसा और कन्हैया पारीक ने चयन करता की भूमिका निभाते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखा।