ग्राम पंचायत भड़राना में मंगलवार को पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। मतदान के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया और मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। पंचायत में कुल 1940 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें से 1258 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कु