हसनगंज: उन्नाव के चिरियारी गांव में बीजेपी बूथ अध्यक्ष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ में लटका मिला
उन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के चिरियारी गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ भाजपा के एक बूथ अध्यक्ष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के बाग में पेड़ से लटका मिला है। घटना के बाद परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है