सोशल मीडिया पर युवक के साथ मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में 3-4 युवक एक सुनसान इलाके में युवक को बंधक बनाकर बेल्ट, थप्पड़ और लातों से मारते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित हाथ जोड़कर बचाने की गुहार लगाता नजर आ रहा है। पुलिस के मुताबिक घटना 31 जुलाई की है और 1 अगस्त को मामला दर्ज किया गया।