विजयीपुर: विजयीपुर में पहली बार सजेगा मां दुर्गा का भव्य दरबार
विजयीपुर प्रखंड क्षेत्र के मिश्र बंधौरा सैनिक चौक पर इस वर्ष पहली बार मां दुर्गा की पूजा के लिए भव्य पंडाल का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। दुर्गापूजा को लेकर स्थानीय युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। युवाओं की टीम ने पंडाल निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। पहली बार आयोजित होने वाली दुर्गापूजा को लेकर ग्रामीणों में भी उत्साह का माहौल है। आयोजकों क