सिवनी मालवा: चतरखेड़ा वेयरहाउस के पास मूंग खरीदी को लेकर लगी ट्रैक्टर ट्राली की लंबी लाइन, राहगीरों को आवागमन में हो रही परेशानी
सिवनी मालवा के ग्राम चतरखेड़ा वेयरहाउस के पास सड़क के दोनों ओर दूर-दूर तक सिर्फ ट्रैक्टर-ट्रॉलियां ही खड़ी हुई हैं। मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे से किसान से अपनी मूंग की तुलाई के लिए कतारों में डटे हुए हैं, लेकिन तुलाई की रफ्तार बेहद धीमी है। कतारें इतनी लंबी हैं कि मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप्प होने के चलते राहगीरों को परेशानी हो रही है, जिससे आम राहगीर