वारासिवनी: वारासिवनी में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया गया, बुनकरों व शिल्पियों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई
जिला हथकरघा कार्यालय में 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत वारा के सरपंच श्री सूर्यभान पुशाम ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बुनकरों व शिल्पियों को शासन की योजनाओं, सुविधाओं और हथकरघा क्षेत्र को बढ़ावा देने की जानकारी दी गई।