हरदा: हरदा में NSUI ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
Harda, Harda | Aug 14, 2026 स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले शुक्रवार को हरदा में NSUI द्वारा छात्र नेता सिद्धार्थ पटेल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा संत रविदास चौक से शुरू होकर सर्किट हाउस पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में NSUI पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए आगे बढ़े।