बोध गया: बोधगया में 9 वर्षीय बालक के लापता होने से हड़कंप, पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
Bodh Gaya, Gaya | Aug 16, 2026 बोधगया थाना क्षेत्र के सिलौंजा गांव के बतसपुर में 9 वर्षीय बालक के लापता होने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। 14 अगस्त को बालक के गुमशुदा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही तलाश शुरू कर दी गई। 15 अगस्त को गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर सीटी एसपी, एसडीपीओ बोधगया, थानाध्यक्ष समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।