श्रीडूंगरगढ़: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत शेरूना पुलिस ने 7 किलो से ज्यादा डोडा पोस्त के साथ आरोपी को पकड़ा
श्रीडूंगरगढ क्षेत्र की सेरूणा पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई करते हुए 7 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पुलिस मुख्यालय जयपुर के विशेष अभियान के तहत महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्