हनुमानगढ़: जंक्शन में हॉस्टल के नीचे से दिनदिहाड़े बैंक कर्मचारी की मोटरसाइकिल चोरी, खाना खाने गया था
हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित युवराज हॉस्टल के नीचे बने शेड से दिनदिहाड़े एक बैंक कर्मचारी का मोटरसाइकिल चोरी होने का एक मामला सामने आया है। दरअसल बैंक कर्मचारी जिला मुख्यालय स्थित एक्सिस बैंक में कार्य करता है, और खाना खाने के लिए आया था। पीछे से अज्ञात चोर ने मोटर साइकिल चुरा ली। जंक्शन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।