बंदगांव प्रखंड के कराईकेला थाना क्षेत्र के कोचा साई, नायक टोला में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण निरंतरी देवी का घर पूरी तरह गिर गया। हालांकि, हादसे में परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। गुरुवार से हो रही लगातार बारिश के कारण मकान की दीवारें और छत कमजोर हो गई थीं।