सिवनी: किसान जागरण यात्रा का शुभारंभ, 10 सितंबर को होगी विशाल ट्रैक्टर रैली
Seoni, Seoni | Aug 15, 2026 सिवनी में किसान महासंघ जिला सिवनी द्वारा शनिवार से किसान जागरण यात्रा शुरू की गई है। यह यात्रा जिले के हर गांव तक पहुंचेगी और किसानों के हक एवं अधिकारों के लिए जागरूकता का संदेश देगी। यात्रा का समापन 10 सितंबर को सिवनी में विशाल ट्रैक्टर रैली के रूप में होगा। किसान महासंघ ने सभी किसानों से यात्रा में सहयोग और सहभागिता की अपील की है।