मोहम्मदगंज: बेगमपुरा व पदारथडीह-राजनडीह में अंडरपास की मांग, रेल महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
मोहम्मदगंज प्रखंड के कोसीआरा रेलखंड पर बेगमपुरा तथा पदारथडीह-राजनडीह के समीप अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक के नाम स्टेशन प्रबंधक ज्वाला प्रकाश को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मोहम्मदगंज स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग भी की गई है।