Public App Logo
काइट्स राइज पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस सिंगरौली। काइट्स राइज पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज फहराकर एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं अभिभावक सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। पूरे परिसर में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से देशभक्ति का माहौल बना रहा। - Singrauli News