बागपत: SP ने पुरा महादेव मंदिर और कांवड़ मार्गों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Baghpat, Bagpat | Aug 11, 2026 मंगलवार की सुबह करीब साढे 11 बजे तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। एसपी सूरज कुमार राय ने पुरा महादेव मंदिर परिसर में लगातार कैंप कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का स्वयं निरीक्षण किया।