करम डार की पूजा, मांदर की थाप और लोकगीतों की मधुर गूंज से रायगढ़ जिले के ग्राम सारसमाल में आयोजित करमा पूजा महोत्सव लोकसंस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भगवान शिव-पार्वती एवं करम डार की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने जनजातीय महानायकों के योगदान का स्मरण करते हुए उनकी गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का आह्वान किया।
#KarmaPuja #ChhattisgarhCulture #TribalTradition #Culture #Raigar