अलीगंज: मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 में एआरटीओ का बड़ा एक्शन, तीन स्कूल वाहनों और ओवरलोड ट्रक को किया सीज
Aliganj, Etah | Aug 11, 2026 मंगलवार की सुबह10मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत परिवहन विभाग ने मंगलवार को अलीगंज क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एआरटीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में टीम ने कायमगंज रोड, एटा रोड, मैनपुरी रोड और सरोठ रोड पर स्कूली वाहनों समेत मालवाहक वाहनों की जांच की।