मेरठ: लालकुर्ती क्षेत्र में बारिश के बीच जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मची अफरा-तफरी: गनीमत रही कि अंदर कोई नहीं था
Meerut, Meerut | Aug 11, 2026 मेरठ में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच पुराने और जर्जर मकानों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को लालकुर्ती थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार में एक पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था।