चकरनगर: मण्डल चकरनगर में भाजपा की मासिक बैठक में हर घर तिरंगा लहराने का लक्ष्य रखा गया
भाजपा की मण्डल स्तरीय मासिक बैठक चकरनगर के गढ़ाकासदा गाँव के कार्यशाला में गुरुवार दोपहर करीब3बजे संपन्न हुई। पाठशाला में हर घर तिरंगा लहराने को लेकर चर्चा की गई। मालूम हो कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में जुटी भाजपा समूचे चकरनगर मंडल के प्रत्येक गांव और घर-घर तिरंगा फहराने के प्रयास में लगी है।भाजपा मंडल अध्यक्ष शेखर चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी