भादरा: 25 किसानों के खेतों से थ्री-फेज विद्युत केबल चोरी, गिरोह पर संदेह
गोगामेड़ी। रामगढ़ की रोही में 29-30 सितंबर की रात 16, 18 और 20 डीपीएन क्षेत्र के करीब 25 किसानों के खेतों से थ्री-फेज विद्युत केबल चोरी हो गई। किसानों ने गिरोह पर संदेह जताते हुए पुलिस से मुकदमा दर्ज कर चोरों का पता लगाने की मांग की।