राजगढ़: ग्राम पंचायत नुहन्द के ढाणी रामसर में ₹14.55 लाख से नए ट्यूबवेल का निर्माण शुरू, सौ घरों को मिलेगी पेयजल राहत
Rajgarh, Churu | Sep 28, 2026 ग्राम पंचायत नुहन्द के पन्नालाल शर्मा की ढाणी "रामसर" में आज नए ट्यूबवेल का निर्माण कार्य शुरू किया गया। ठेकेदार लालचंद नेहरा की देखरेख में निर्माण कार्य का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। भाजपा जिला मंत्री संदीप काजला ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ को बस्ती वासियों की समस्या से अवगत कराया, जिस पर राठौड़ ने 14.55 लाख स्वीकृत करवाए।