पथरगामा: पथरगामा क्रांति दिवस पर आनन्द मार्ग जागृति में हुआ ध्वजारोहण, 6 घंटे तक गुंजा बाबा नाम केवलम संकीर्तन।
प्रखंड के महेश लिट्टी पंचायत अंतर्गत आनंद मार्ग जागृति गंधर्वापुर ग्राम में शनिवार को 9:00 दिन में क्रांति दिवस के अवसर पर आनंद मार्गियो द्वारा हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया इस अवसर पर 6 घंटे के बाबा नाम केवलम संकीर्तन का भी आयोजन किया गया।