घाघरा: युवा वाहिनी के बैनर तले सरांगो नवा टोली में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, सेवानिवृत CRPF डीआईजी हुए शामिल
Ghaghra, Gumla | Aug 16, 2026 सरांगो नवा टोली में मिशन महुआ युवा वाहिनी के बैनर तले चल रहे दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का हुआ समापन। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत सीआरपीएफ डीआईजी रविंद्र भगत, विशिष्ट अतिथि मिशन बदलाव के संस्थापक भूषण भगत,मुखिया राजेश बड़ाइक,रवि रंजन लकड़ा सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया।