धरहरा: लडैयाटांड़ में शांति समिति की बैठक, दुर्गा पूजा में हुड़दंग पर पुलिस की नजर, पंडालों में CCTV अनिवार्य
लडैयाटांड़ थाना परिसर में बुधवार देर शाम दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सर्किल इंस्पेक्टर शिव अमित प्रकाश कौशिक ने की। इसमें सीओ वीरेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्कर, पूजा समिति के सदस्य और स्थानीय लोग शामिल हुए।