शाहपुर: शाहपुर पुलिस ने महिला से जबरन संबंध, निजी फोटो वायरल करने की धमकी और पीछा करने के आरोपी को किया गिरफ्तार
Shahpur, Betul | Sep 29, 2026 महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए बैतूल पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को शाहपुर पुलिस ने महिला से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने, निजी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने और लगातार पीछा कर परेशान करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।