पथरगामा: पथरगामा में लगातार बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, धान की फसल बर्बाद होने की आशंका
पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश में किसानों की चिंता बढ़ा दी है लगातार वर्षा के कारण क्षेत्र के कई बहियार में जलमग्न की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिससे धान की फसल के बर्बाद होने की आशंका जताई जा रही है किसानों ने बताया कि गंगटा नहर चौक माल निस्तार माल रामपुर सहित आसपास के क्षेत्र के खेतों में पानी भर गया है इन खेतों में किसानों ने धान की रोपाई की थी