चौसा: हादीपुर में तस्करी नाकाम: पिकअप से 6 सांड बरामद, एक की मौत, चालक फरार
Chausa, Buxar | Aug 13, 2026 बक्सर-चौसा मार्ग पर पशु तस्करी की कोशिश गुरुवार अहले सुबह ग्रामीणों की सतर्कता से नाकाम हो गई। हादीपुर के पास यूपी नंबर की एक पिकअप को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।सुबह टहल रहे लोगों ने पिकअप के अंदर से पशुओं के चिल्लाने की आवाज सुनी। शक होने पर पीछा किया गया तो चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों के अनुसार पिकअप का पिछला चक्का टूट चुका था।