देहरादून के आशारोड़ी से एक बेहद हैरान और सोचने पर मजबूर कर देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास दीवार पर बनी सड़क की तस्वीर को देखकर एक कंटेनर चालक गच्चा खा गया।
ऑप्टिकल इल्यूजन (दृष्टि भ्रम) के चलते ड्राइवर को लगा कि आगे सीधा रास्ता है और उसने कंटेनर आगे बढ़ा दिया। नतीजा यह हुआ कि भारी-भरकम कंटेनर सीधे दीवार से जा टकराया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर का गुस्सा साफ देखने को मिला।
इस घटना ने अब एक बड़ी बहस छेड़ दी है—क्या हाईवे और टनल के पास इस तरह की भ्रम पैदा करने वाली तस्वीरें और पेंटिंग्स सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हैं?
आपकी इस पर क्या राय है? क्या सड़कों के पास ऐसे 3D आर्ट बनने चाहिए? कमेंट में जरूर बताएं।
#DehradunNews
#ViralAccident
#DelhiDehradunExpressway
#OpticalIllusion
#RoadSafety