शामली: शामली के मुकेश नर्सिंग होम में बनत निवासी युवक की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया हंगामा
Shamli, Shamli | Sep 25, 2026 गुरूवार रात शामली के कैराना रोड़ स्थित मुकेश नर्सिंग होम पर जमकर हंगामा हुआ। पुलिसकर्मियों द्वारा बामुश्किल हालातों पर काबू पाया गया। बताया गया कि बनत निवासी सावन को पेट में दर्द होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर कथित तौर पर आपरेशन में हुई लापरवाही के चलते उसकी मौत हो गई। परिजनों में आक्रोश फैल गया। स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहा है।