पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
एसपी गोपीनाथ के निर्देशन में अपराधियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पहाड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया।थानाधिकारी योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर दोनों वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ रविवार रात 8 बजे नियमानुसार कार्रवाई शुरू की।