चंदला: बछौन-चंदला सड़क कुछ महीनों में उखड़ी, निर्माण पर उठे सवाल; लोगों ने की जांच की मांग
चंदला के बछौन से चंदला तक सड़क निर्माण का कार्य आरएसएसआर कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। मंगलवार की शाम 4 बजे स्थानीय ने आरोप लगाया है कि निर्माण के कुछ ही महीनों बाद सड़क कई जगह से उखड़ने लगी है और बारिश के चलते सड़क धंस रही है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।